सहारनपुर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं के तहत शुक्रवार को किसानों को बड़ी राहत मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित 5 कालीदास मार्ग से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि वितरित की।