सिरसागंज: नगर में राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली पदयात्रा, गूंजे 'नारी शक्ति' के नारे
सिरसागंज स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत छात्राओं ने जागरूकता पदयात्रा निकालकर समाज को सशक्त संदेश दिया। रेंजर समिति और क्रीड़ा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से हुई। पदयात्रा के दौरान छात्राओं ने जोशीले नारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों पर जनजागरूकता फैलाई।