बहराइच: कलेक्ट्रेट के पास धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
बहराइच में किसानों को खाद और यूरिया की उपलब्धता को लेकर गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट के पास स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि जिले के किसान सहकारी समितियों पर 5 से 10 घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। काफी समस्या हो रही है।