बहराइच: पुसुपुरवा इलाके में बाग में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, ससुराल से लौटा था युवक
बहराइच के थाना खैरीघाट क्षेत्र के पुसुपुरवा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लवकुश के रूप में हुई है। मंगलवार को गांव के पास एक बाग में लवकुश का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिल्ड यूनिट को बुलाकर पंचायतनामा की कार्यवाही की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।