बहराइच: सुखनदिया इलाके के पास अनियंत्रित होकर पिकअप 15 फीट गड्ढे में पलटी, हुआ भारी नुकसान
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सुख नदिया इलाके के पास बहराइच - हुजूरपुर रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर पिकप 15 फिट गड्ढे में जा कर पलट गई। जिससे बड़ा हादसा होते हुए टल गया। वही भारी नुकसान हो गया है। यह हादसा बुधवार सुबह का है। जब पिकप लेकर चालक बहराइच की तरफ आ रहा था। तभी अनियंत्रित होकर पिकअप गड्ढे में पलट गई।