बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में महिला अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोक सभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में बुधवार सुबह अधिवक्ताओं ने महिला अधिवक्ता श्रीमती रश्मि अरविंद उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही आज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।