राहतगढ़: आकाश राजपूत ने राहतगढ़ संदीपनि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की, बच्चों का उत्साह बढ़ाया
शनिवार दोपहर 3 बजे युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राहतगढ़ क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने राहतगढ़ स्थित संदीपनी महाविद्यालय में आयोजित “मेरे सपनों का भारत” चित्रकला कार्यक्रम में पहुंचकर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई चित्रकृतियों का अवलोकन किया तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा,