बकानी: बकानी कस्बे में तहसीलदार द्वारा गुल्या खाल की पैमाइश से नाराज व्यापार संघ ने विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बकानी कस्बे में तहसीलदार द्वारा गुल्या खाल की पैमाइश से नाराज व्यापार संघ ने आज मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे विकास अधिकारी को ज्ञापन सौपा । व्यापार संघ अध्यक्ष से संजय जुलानिया ने बताया कि बकानी तहसील द्वारा की गई पैमाइश के आधार बिंदु गलत है खाल की पैमाइश उच्च अधिकारियों द्वारा की जाए उन्होंने यह भी कहा कि गलत पैमाइश करने वाले अधिकारियों को दंडित भी किया जाए ।