बकानी: बकानी क्षेत्र के लोधा महासभा की कार्यकारिणी ने जिला स्तरीय दीपावली स्नेह मिलन समारोह में भाग लिया
बकानी क्षेत्र के लोधा महासभा की कार्यकारिणी ने आज बुधवार को शाम 4 बजे जिला स्तरीय दीपावली स्नेह मिलन समारोह में भाग लिया।समारोह का आयोजन लोधा सामज छात्रावास में हुआ जिसके मुख्य अतिथि मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया रहे।इस दौरान सम्माज में बिना दहेज शादी करने वालों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।समारोह में बकानी क्षेत्र के लोधा समाज के लोग मौजूद रहे ।