बकानी: बकानी कस्बे की श्री गोविंद गौशाला में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गो पूजन व छप्पन भोग का आयोजन किया गया
बकानी कस्बे की श्री गोविंद गौशाला में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर शनिवार को शाम 6:30 बजे गौ माता का पूजन कर छप्पन भोग का आयोजन किया गया। गोविंद गौशाला अध्यक्ष निलेश सेन ने बताया कि गौ माता की विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें चुनरी पहन कर 56 प्रकार का भोग लगाया गया। इस दौरान गोविंद गौशाला समिति व क्षेत्र वासियों के सहयोग से संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।