बकानी: बकानी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के तीन मामलों में फरार बकानी कस्बे के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
बकानी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के तीन मामलों में फरार इनामी अपराधी मुकुट बिहारी राठौर पुत्र हराकचंद उम्र 46 वर्ष को आज सोमवार को दोपहर 2:00 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। उक्त अपराधी पर जिला पुलिस अधीक्षक ने ₹1100 का इनाम भी घोषित कर रखा था। वहीं आरोपी के खिलाफ बकानी थाने में तीन धोखाधड़ी के मामले दर्ज है। पुलिस जाता मौजूद रहा।