बकानी: बकानी थाना पुलिस ने थोबड़ियां गांव से 5 किलो 494 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
बकानी थाना पुलिस ने थोबड़ियाँ गाँव से 5 किलो 494 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को आज गुरुवार को शाम 4:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। बकानी थाना अधिकारी रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बजरंग लाल बैरागी को गिरफ्तार कर 5 किलो 494 ग्राम गांजा जप्त कर लिया। इस दौरान बकानी थाना अधिकारी के साथ पुलिस जाप्ता मौजूद रहा ।