टीकमगढ़: बीमा क्लेम पर सवाल: कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप, एक ही कारण बताकर दावे खारिज!
Across Assist कंपनी द्वारा किए गए मोबाइल बीमा को लेकर विवाद सामने आया है। बीमा धारकों का आरोप है कि क्लेम के समय कंपनी हर मामले में एक ही कारण बताकर दावे खारिज कर रही है—“हैंडसेट की क्षति की स्थिति, घटना के विवरण से मेल नहीं खाती है।”पीड़ितों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को न्याय मिल सके।