कंचन ज्वेलर्स लूट का सोना लेकर घूम रहा था शमशाद, पुलिस ने दबोचा
रंका-हरिहरपुर में लूटी बाइक से MP में ज्वेलर्स लूट का खुलासा,
नंबर प्लेट बदलकर वारदात को दिया गया अंजाम;
₹4,400 नकद और मोबाइल बरामद
श्री बंशीधर नगर। रंका थाना और हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में हुई बाइक लूट की जांच करते हुए पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके तार सीधे मध्य प्रदेश के ज्वेलर्स लूटकांड से जुड़ते सामने आए हैं। पुलिस ने शमशाद अंसारी, पिता तुलाब अंसारी, ग्राम पतिहारी, थाना विशुनपुरा, जिला गढ़वा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कंचन ज्वेलर्स लूट में मिले हिस्से का सोना, ₹4,400 नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, शमशाद घटना के बाद फरार होकर पटना चला गया था। गुप्त सूचना मिली कि वह वापस अपने क्षेत्र में आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
Garhwa Police #mp #up
Kanke, Ranchi | Sep 22, 2026