कुलपहाड़: कुलपहाड़ में भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
कुलपहाड़ नगर के मां बाघ बिराजन धाम प्रांगण में 8 अप्रैल से दिव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा व्यास पंडित अभय कृष्ण महाराज (वृंदावन धाम) के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराया जाएगा।कलश यात्रा मां बाघ बिराजन धाम से शुरू होकर महोबा रोड, बाजार,गल्ला मंडी, इंडियन बैंक रोड, बस स्टैंड व गोंदी चौराहा पहुंचे।