कोरांव: कोरांव में संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 292 शिकायतों में से 12 का मौके पर निस्तारण, शेष के निस्तारण के दिए गए निर्देश
कोरांव तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कुल 292 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।