गुन्नौर: गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 और 14 अप्रैल की मध्य रात्रि करीब 1 बजे अपने खेत में गेहूं की निकासी कर रहे थे। गांव का ही एक युवक ट्रैक्टर ट्राली से भूसा ढोने का काम कर रहा था। आरोप है कि गांव का ही ट्रैक्टर चालक युवक उनकी 15 वर्षीय पुत्री को ट्रैक्टर पर बैठाकर घर ले जा रहा था।