दतिया: पंडोखर धाम महोत्सव में भव्य सर्कस, कलाकारों ने दिखाए रोमांचक करतब, गुरुशरण महाराज ने किया सम्मान
Datia, Datia | Apr 21, 2026 दतिया जिले के पंडोखर धाम में चल रहे 30वें श्रीराम महायज्ञ एवं पंडोखर महोत्सव के अंतर्गत सोमवार रात दूसरे दिन भव्य सर्कस का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश के प्रसिद्ध फिनिक्स सर्कस ग्रुप भारत के कलाकारों ने रोमांचक और हैरतअंगेज प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश गुप्ता ने जानकारी दी।