जगदलपुर: धारदार हथियार दिखाकर लोगों को डराने वाले युवक को नगरनार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम मारकेल में एक व्यक्ति को धारदार हथियार दिखाकर लोगों को डराना धमकाना भारी पड़ गया । नगरनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।ग्राम मारकेल रोड किनारे चिंगडु ट्रेक्टर गैरेज के सामने आरोपी राजु यादव हथियार लहराकर लोगो को डरा धमका रहा था ,तथा आसपास के लोगों को भयभीत कर गांव का माहौल खराब कर रहा था।