इटारसी: इटारसी पुलिस ने जंगल में रास्ता भटकी दो लड़कियों को संदिग्ध व्यक्ति से छुड़ाकर सुरक्षित घर पहुंचाया
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात करीब ढाई बजे दो लड़कियां अपने घर से इटारसी आने के लिए सात नंबर प्लेटफार्म पर से 12 बंगला रोड पर उतरी। तभी दोनों लड़कियों को अकेला देखकर एक अनजान व्यक्ति द्वारा गलत इरादे से लिफ्ट देकर जंगल की और दोनों लड़कियों को ले गया।लड़कियों ने सूझबूझ दिखाते हुए डायल 112 पर कॉल किया तुरंत ही आरक्षक एवं पायलेट पहुंचे।