धौज: फरीदाबाद सूरजकुंड में चार पुलिस कर्मियों को विभाग में अच्छा कार्य करने पर डीजीपी ने उत्तम सेवा पदक से किया सम्मानित
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित किए जा रहे प्रथम राज्य स्तरीय पुलिस महानिरीक्षक / अधीक्षक सम्मेलन में डीजीपी उत्तम सेवा पदक के लिए चयनित किए गए चार पुलिसकर्मियों को मेडल, प्रशंसा पत्र तथा ₹50000 की नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने इन चयनित पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनाएं दी l