धौज: फरीदाबाद जिले की क्राइम ब्रांच कैट ने 2 महीने से लापता 25 वर्षीय महिला को गाजियाबाद से सकुशल बरामद
फरीदाबाद के धोज थाने में गुमशुदगी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी 1 फरवरी से घर से नाराज होकर चली गई थी। उन्होंने हर जगह महिला को तलाश करने की कोशिश की परंतु उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने दोस्तों रिश्तेदारों के घर पर भी पता किया परंतु वहां भी वह नहीं मिली।