धौज: फरीदाबाद विधायक NIT ने हिसार लोकसभा प्रत्याशी के विवादित बयान पर जताया रोष
विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि इस भाजपा सरकार ने हमेशा से ब्राह्मण समाज का अपमान करने का काम किया है। चाहे फरशे से गला काटने की बात हो, हिसार में सुभाष शर्मा का मामला हो, चाहे युवराज शर्मा का मामला हो, हमारी ढोली की जमीन का मामला हो, चाहे विधानसभा में नमूना कहने का मामला हो, इस भष्ट्र भाजपा सरकार ने हमेशा से ब्राह्मण समाज का अपमान करने का काम किया है।