धौज: फरीदाबाद दयालबाग पुलिस चौकी ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को खोरी रोड से किया गिरफ्तार
दीपक नाम के व्यक्ति ने पुलिस चौकी में शिकायत दी कि अभी-अभी थोड़ी देर पहले वह रिलायंस फ्रेश दयालबाग आया हुआ था और वहां से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल की तलाश के लिए खोरी रोड पर नाकाबंदी कर दी जहां से आरोपी को गिरफ्तार कियाl