धौज: जिले में गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाने पर होगा जुर्माना- डीसीपी ट्रैफिक
DCP ने कहा गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के विरुद्ध है और यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। ब्लैक फिल्म लगाने के बाद बाहर से गाड़ी के अंदर की गतिविधियों का पता नहीं चल पाता जिसका फायदा उठाकर अपराधी ब्लैक फिल्म लगाकर असामाजिक व आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं l