शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में लिलौन निवासी 5 लोगों को गिरफ्तार किया
Shamli, Shamli | Sep 11, 2026 शुक्रवार को शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा जुआ खेले जाने की सूचना पर छापेमारी करते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में लिलौन निवासी विकास, राजीव कुमार, रवि, पुष्पेंद्र और अंकित शामिल हैं, जिनके कब्जे से ₹1650 की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।