कटनी नगर: पुलिस बैंड के माध्यम से शहर में भर्ती के लिए चलाया गया जनजागरूकता अभियान
पुलिस विभाग द्वारा आगामी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में युवाओं को जागरूक करने हेतु जिला कटनी में एक विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत छठवीं वाहिनी जबलपुर पुलिस बैंड दल द्वारा शहर/क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भ्रमण किया गया तथा मिशन चौक में आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया।शनिवार शाम 5 बजे पुलिस ने बताया ।