बनखेड़ी: बनखेड़ी के समनापुर-मुरैना से 33 वर्षीय युवक लापता, थाने में गुमशुदगी दर्ज
बनखेड़ी। ग्राम समनापुर क्षेत्र के ग्राम मुरैना निवासी 33 वर्षीय युवक 20 अगस्त की शाम करीब 4 बजे घर से बिना बताए लापता हो गया। परिजनों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लापता युवक लाल रंग की शर्ट और लोअर पहने हुए है। युवक की जानकारी मिलने पर 9343104134, 9754961385 एवं 6264167681 नंबरों पर सूचना देने का आग्रह किया गया है।