मंझनपुर: एसपी ने मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की आयोजित, 25 से अधिक शिकायतकर्ताओं ने सुनाई अपनी समस्याएं
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में शनिवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान मंझनपुर, कोखराज, करारी समेत विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे पीड़ितों ने अपनी समस्याएं एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को बताई मौके से कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।