मंझनपुर: सीओ ने जिस प्रत्याशी को मंझनपुर कलेक्ट्रेट से धक्का मारकर किया था बाहर, आज उसका पर्चा हुआ खारिज
कौशांबी जिले में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने वाले छेद्दु चमार का पर्चा खारिज हुआ है। छेद्दु का आरोप है कि पर्चा खारिज होने पर जब उसने जिला निर्वाचन अधिकारी से जानकारी मांगी तो उसे धक्का मारकर बाहर निकाल दिया गया। इसके साथ ही छेद्दु ने आरोप लगाया कि नामांकन वाले दिन सीओ मंझनपुर ने धक्का मारकर भगाया था इसी वजह से आज पर्चा खारिज कर दिया गया है।