जमुई: नारडीह के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 5 लोग घायल, दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Jul 3, 2026 जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर नारडीह के पास शुक्रवार को दिन के 11:30 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से ई- रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।