अजयगढ़: रात 2 बजे से थमा पन्ना-अजयगढ़ मार्ग हनुमान मंदिर के पास भीषण जाम में सैकड़ों वाहन फंसे।
पन्ना-अजयगढ़ मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के नीचे करीब 2 बजे से लगे भीषण जाम ने यात्रियों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी। जानकारी के अनुसार मार्ग के बीच एक ठेला फंस जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए और लोगों को घंटों तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। जाम में छोटे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों सहि