भाजपा ने मौका दिया तो डेराबस्सी की सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे — सुशील राणा, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील राणा (लालड़ू, हल्का डेराबस्सी, जिला मोहाली) ने राष्ट्रीय कदम न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें डेराबस्सी विधानसभा से उम्मीदवार बनाती है, तो वह सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर डेराबस्सी, जीरकपुर और लालड़ू को विकास के मामले में प्रदेश के अग्रणी शहरों में शामिल किया जाएगा। उनका कहना था कि भाजपा ने हमेशा गठबंधन का धर्म निभाया है और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का काम किया है। सुशील राणा ने बताया कि वह 1992 से लगातार भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने युवा मंडल अध्यक्ष (लालड़ू), युवा जिला अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाईं और जिला परिषद चेयरमैन के रूप में भी कार्य किया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजेश राणा ने भी सुशील राणा के नेतृत्व और दावेदारी का समर्थन किया।
पूरी बातचीत देखें
#DeraBassi #Lalru #Zirakpur #Mohali #BJP #SushilRana #PunjabPolitics #Election2026