सिमडेगा: स्थापना दिवस पर डीसी कंचन सिंह का संदेश: सिमडेगा की विकास यात्रा पर गर्व
सिमडेगा में गुरुवार को शाम 4 बजे जिला स्थापना दिवस व रजत जयंती वर्ष के अवसर पर उपायुक्त कंचन सिंह ने जिलेवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों में सिमडेगा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद सहित हर क्षेत्र में प्रगति की है। सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक समृद्धि के साथ जिला लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।