🚨 आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो ज्वेलरी दुकानों में चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार!
📍 आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
आजमगढ़ के तरवां और निजामाबाद थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई में तीन आरोपी घायल हुए हैं।
🔹 फरिहा स्थित ओम ज्वेलर्स और खरिहानी बाजार स्थित वैभव ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा।
🔹 करीब 9.3 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद, अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपये।
🔹 चार अवैध देशी तमंचे, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की सफेद अर्टिगा गाड़ी और चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद।
🔹 पुलिस के अनुसार, आरोपी रात में दुकानों के शटर और ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
फिलहाल पुलिस अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
📹 आजमगढ़ की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें TV24 NEWS EXPRESS के साथ।
#Azamgarh #AzamgarhPolice #Tarwan #Nizamabad #CrimeNews #UPNews #JewelleryTheft #PoliceAction #TV24NewsExpress