तेंदूखेड़ा: ग्राम झापन में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम झापन में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में आज शुक्रवार की शाम 7 बजे पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी सम्मिलित हुए जिन्होंने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करते हुए भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत ग्राम वासियों के साथ महा आरती की।