रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में DM और SP ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया, CCTV से व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सोनभद्र जिले में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्र का DM चर्चित गौड़ और SP अभिषेक वर्मा ने रविवार सुबह 10 बजे होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान DM SP ने परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम CCTV से निगरानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।