सहजनवा: सहजनवा में डिलीवरी कर्मियों की हड़ताल, ई-कॉमर्स कंपनियों की कम भुगतान दरों के खिलाफ आंदोलन, पार्सल वितरण ठप
गोरखपुर के सहजनवा स्थित निजी कंपनी में शुक्रवार को डिलीवरी कर्मियों ने भुगतान दरों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के कारण सहजनवा और आसपास के क्षेत्रों में पार्सल डिलीवरी पूरी तरह ठप हो गई है। सैकड़ों पार्सल हब पर फंसे हुए हैं, जिससे ग्राहकों को समय पर सामान मिलने में दिक्कत हो रही है।