शिकोहाबाद: थाना मटसेना के गांव उंधनी में बेकरी फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान
थाना मटसेना के गांव उंधनी में एक बेकरी फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटे देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसानों ने समर पंप चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में रखें लाखो ंरूपये के टोस्ट जलकर राख हो गये। फैक्ट्री गांव जेवड़ा निवासी रामलखन की बतायी गयी है। घटना की जानकारी पीड़ित ने मंगलवार दोपहर दो बजे करीबन मीडिया को दी।