मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या, आरोपी युवक की पिटाई से हालत गंभीर
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में एक 11 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पत्थर से कूचकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्ची की डेड बॉडी आरोपी युवक के घर से बरामद की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन उग्र हो गए हैं। टीओपी 2 के प्रभारी को बदलने की मांग को लेकर हंगामा किया।