बेनीपट्टी। स्कूल भवन का शिलान्यास होते ही लगे DM साहब जिंदाबाद के नारे।
बेनीपट्टी प्रखंड में जिस विद्यालय की तस्वीर सामने आने के बाद उसकी आधारभूत संरचना को लेकर सवाल उठे थे, वहां अब बदलाव की नई तस्वीर सामने आई है। आज NPS सिनुआरा के नए भवन निर्माण का शिलान्यास राजेश यादव के द्वारा DM आनंद शर्मा के समक्ष किये गए वायदे के अनुसार बेनीपट्टी प्रखंड प्रमुख सोनी देवी के हाथों किया गया।
भवन निर्माण का शिलान्यास होते ही ग्रामीणों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। मौके पर लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए 'DM साहब जिंदाबाद' के नारे भी लगाए।
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को बेहतर माहौल में पढ़ाई के लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है। नए भवन के निर्माण के बाद बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी।
सच्चाई आप तक Sachhai aap tak News 24 #dmmadhubani #madhubani #viralshorts #EducationMatters #shortsvideos #viralpost
Bisfi, Madhubani | Aug 28, 2026