प्रयागराज के धनुपुर ब्लॉक स्थित कबीरूद्दीन पुर प्राथमिक विद्यालय का वीडियो सोमवार लगभग 03 बजे सामने आया, जिसमें छोटे बच्चों से स्कूल में झाड़ू लगवाते देखा गया। पढ़ाई के बजाय बच्चों से सफाई कराए जाने पर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।