मोहनलालगंज: गोसाईगंज में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक हुआ घायल, आरोपी ने इलाज का खर्च देने से किया इनकार
गोसाईगंज क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोदीनगर मजरा सलेमपुर निवासी 19 वर्षीय अभिषेक स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहा था। मटेरा मजरा आदमपुर नौबस्ता निवासी बबलू ने लापरवाही से अपनी प्लैटिना बाइक चलाते हुए अभिषेक की बाइक में टक्कर मार दी। आरोपी बबलू ने इलाज का खर्च देने का वादा कर इनकार कर दिया है।