रविवार की दोपहर बसंतराय थाना क्षेत्र के मेदनीचक गाँव में बाइक के धक्के से बालक जख्मी हो गया। घायल का नाम पीयूष कुमार है जो मेदनीचक गाँव का ही निवासी है। बालक सत्संग से वापस घर आ रहा था तभी मोड़ पर बाइक के चपेट में आ गया जिस कारण उसका एक पाँव भी टूट गया। घायल को घरवाले सदर अस्पताल लेकर आए जहाँ उसका इलाज चल रहा है।