श्रीनगर: तिलकराम मेहता टोल श्रीनगर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन का समापन
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर तिलकराम मेहता टोला श्रीनगर में आयोजित 72 घंटे का अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन का समापन रविवार को चार बजे हो गया। संकीर्तन में चनका, श्रीनगर, शर्मा टोला, बंगाल सहित विभिन्न जगहों की कीर्तन मंडलियां भाग लिया। हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पङी। हरिनाम संकीर्तन से पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय बन गया था।