शाहबाद: शाहाबाद में किशोरी शैक्षिक मेले में छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Shahbad, Baran | Oct 10, 2026 उपखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में एक दिवसीय किशोरी शैक्षिक मेले का आयोजन हुआ। उद्घाटन मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंघल और अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भरत मेहता ने किया। प्रधानाचार्य ममता शर्मा ने बताया कि मेले में शाहाबाद ब्लॉक के 13 स्कूलों की छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।