लोहरदगा: लोहरदगा सेवा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी समेत अन्य पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर किया सम्मानित।
लोहरदगा में सामाजिक संगठनों ने जिले की जनसमस्याओं, नागरिक सुविधाओं और शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। शनिवार सुबह लगभग 11:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामाजिक संगठन सेवा भारती सह मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के शीर्ष प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात