भरगामा: भरगामा थाना पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार
भरगामा थाना क्षेत्र के विरनगर पूरब पंचायत के बैजूपट्टी (तिनकोनमा) में पुलिस ने छापामारी कर एक अधेड़ महिला कारोबारी को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान 28 वर्षीय सीमा कुमारी पति गणेश शाह साकिन विरनगर पूरब वार्ड संख्या 3 के रूप में हुई है।