भरगामा: पैकपार में दरवाजे पर खड़े सीएनजी अटों की चोरी, चालक ने थाने में दी शिकायत
भरगामा थानाक्षेत्र में एक अटों चोरी की घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है. पैकपार के वार्ड संख्या 8 निवासी प्रकाश यादव ने शुक्रवार को शाम 5 बजे के करीब भरगामा थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका सीएनजी अटों घर के दरवाजे पर खड़ा था.रात में वे सोने चले गए, लेकिन सुबह उठने पर अटों गायब मिला.