भरगामा: सिमरबनी में भगैत महासम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण में, वायरल भगैत गायक दीपेन पंजियार करेंगे शिरकत
सिमरबनी पंचायत के धनगाड़ा स्थित भत्तन बाबा स्थान पर आगामी 8 से 10 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री 108 अखिल भारतीय महायज्ञाधिवेशन व 62वें भगैत महासम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध वायरल भगैत गायक दीपेन पंजियार का आगमन रहेगा.